अयोध्याः जनपद के सरायरासी में आयोजित ‘श्री राम कथा महोत्सव’ के प्रथम दिवस प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम कथा भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र है, जो समाज में मर्यादा, सदाचार और सेवा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में धार्मिक तथा सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है। वहीं, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भगवान श्रीराम के जीवन को सभी के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास होता है और समाज में समरसता बढ़ती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कथा महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को रामकथा से जोड़कर सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।
महोत्सव में पीठाधिपति वेद विद्या प्रतिष्ठान (पुणे), महाराष्ट्र एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज 19 से 27 मार्च तक कथा वाचन करेंगे। इससे पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, जबकि 28 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए वालंटियर तैनात किए गए हैं। पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बैठने और यातायात प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
श्रद्धालुओं ने पहले दिन रामकथा में गहरी आस्था के साथ भाग लिया और भक्ति भाव में कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों पर जोर दिया गया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा और श्रद्धालुओं को आरामदायक अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा। इस प्रकार रामकथा महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित
यूपी में धार्मिक पर्यटन को लगे पंख, काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे रिकाॅर्ड श्रद्धालु
शुगर मिल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
झांसी पुलिस को मिली 7 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता होगी मजबूत
Rajasthan: पर्यटकों को भा रहा डिजिटल प्लेटफाॅर्म OBMS, एक क्लिक पर हो रही बुकिंग
माँ शारदा शक्ति मंदिर में दाऊ सरकार का आगमन, धार्मिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
पत्रकार संगठन ने नवनियुक्त डीएम से की मुलाकात, जनसमस्याओं और सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन