अयोध्याः Aakash Educational Services Limited (AESL) के अयोध्या सेंटर के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। National Testing Agency (NTA) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार संस्थान के 9 छात्रों ने उच्च परसेंटाइल हासिल कर सफलता प्राप्त की।
JEE Main 2026 (सेशन 2) में प्रियांशु श्रीवास्तव ने 99.89 परसेंटाइल प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके बाद अर्थव वेद त्रिपाठी ने 99.84 परसेंटाइल और विश्वास राय ने 99.52 परसेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में अपनी जगह बनाई।
अन्य सफल छात्रों में राघव निगम (98.21 परसेंटाइल), प्रज्वल तिवारी (97.79 परसेंटाइल), वेदांशी त्रिपाठी (97.63 परसेंटाइल) और सूर्यांश सिंह (97.45 परसेंटाइल) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की है।
इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और संस्थान के मजबूत शैक्षणिक माहौल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आकाश का उद्देश्य छात्रों को हर स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन देना है, जिससे वे अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास कर सकें।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और समय-समय पर हुए मूल्यांकन को दिया। उनका कहना था कि नियमित मॉक टेस्ट और संरचित पाठ्यक्रम ने उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और सुधार करने में मदद की। इससे उनकी तैयारी और अधिक मजबूत हुई।
गौरतलब है कि JEE Main परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का अवसर मिलता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे National Institutes of Technology (NITs) और Indian Institutes of Information Technology (IIITs) में प्रवेश मिलता है। साथ ही सफल अभ्यर्थी JEE Advanced के लिए पात्र होते हैं, जिसके जरिए Indian Institutes of Technology (IITs) में दाखिला मिलता है।
यह परिणाम न केवल छात्रों की लगन और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
अक्षय तृतीया पर डिबाई में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
हलैना में 2 मई को 351 कलशों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूरी
संघर्ष सेवा समिति का “हिन्दू बेटी बचाओ” ज्ञापन: सामाजिक सुरक्षा और कड़े कानूनों की मांग
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन