अयोध्या: विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लगातार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से परेशान ग्राम गंजा और मलिकपुर के किसानों के समर्थन में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। बार-बार अधिग्रहण की नोटिस मिलने से चिंतित ग्रामीणों ने विधायक से उनके सहादतगंज स्थित आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बीते वर्षों में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, सीपेट संस्थान, कौशल्या सदन, पीएसी/एसएसएफ गृह विभाग, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन तथा मेडिकल कॉलेज फोरलेन मार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए उनकी बड़ी मात्रा में भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। किसानों का कहना था कि अपनी पुश्तैनी जमीन जाने के बाद उन्होंने मुआवजे की धनराशि से गांव में ही अन्य भूमि खरीदकर अपने परिवारों के साथ बसने का प्रयास किया, लेकिन अब पुनः अधिग्रहण की आशंका से वे भय, असुरक्षा और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
किसानों की समस्या सुनने के बाद विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वीसी) तथा एसडीएम अरविंद कुमार से बातचीत कर फिलहाल किसानों की भूमि का अधिग्रहण न करने का निर्देश दिया।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जिन विकास कार्यों के लिए पहले से भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है, उन्हें गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि भविष्य में विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता हो तो मसौधा क्षेत्र के आगे कृषि विभाग की उपलब्ध भूमि का उपयोग किया जाए। कृषि विभाग को उचित मुआवजा देकर उस भूमि का अधिग्रहण किया जा सकता है, जिससे किसानों की शेष जमीन सुरक्षित रह सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में अमर बहादुर पाण्डेय, शिवमंगल तिवारी, श्याम नारायण पाण्डेय, रामसुमन तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, नरेन्द्र देव तिवारी, संतोष तिवारी, अजय तिवारी, आलोक तिवारी, विपिन किशोर तिवारी, अवध किशोर तिवारी, केदार किशोर तिवारी और सूर्य नारायण पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-18
TET पूर्व नियुक्त शिक्षकों को संरक्षण देने की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
2026-06-18
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
मुहर्रम को लेकर वलीपुर बाजार में पुलिस का पैदल मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
2026-06-18
2026-06-18
हिमाचल में मॉनसून से पहले आंधी-बारिश का अलर्ट, शिमला में भारी भूस्खलन, ढली-संजौली बाईपास बंद
2026-06-18
नाले की जमीन पर कब्जे के आरोप में कॉलोनी की एनओसी निरस्त, जेडीए को भेजी गई सूचना
2026-06-18
बिहार के समस्तीपुर में ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल
2026-06-18
ढोंगी बाबा ने पार की हैवानित हदेंः 15 साल तक किया महिला का यौन शोषण, जबरन पिलाई पेशाब
2026-06-18
Ranchi RSS Office Attack Case: पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
2026-06-18
रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस: वीरता, बलिदान और स्वाभिमान की अमर गाथा
2026-06-18
Bihar: एनकाउंटर का वीडियो वायरल होने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही बरतने पर SHO पर गिरी गाज
2026-06-18