अयोध्या: भवदीय पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन प्रातः 11 बजे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद उप प्रमुख छात्र दिव्यांश पाण्डेय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष इंजी. पी.एन. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के मार्गदर्शक होते हैं और उन्हें समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।
इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मध्य “बटोहिया गीत” पर समूह गान की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार झलक देखने को मिली। लोक-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग भर दिया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें 100 प्रतिशत उपस्थिति, नेतृत्व उत्कृष्टता, कलात्मक उत्कृष्टता, शैक्षणिक प्रगति, सकारात्मक आचरण और युवा फिल्म निर्माता पुरस्कार शामिल रहे।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही कलाम, पटेल, राधाकृष्णन और विवेकानंद सदन के छात्रों को ‘सदन प्रतिबद्धता पुरस्कार’ से नवाजा गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान को भी सराहा गया। शिक्षक विनायक त्रिपाठी, प्रितेश पॉल तथा शिक्षिकाएं दीप्ति चौधरी और फराह फातिमा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अवधेश वर्मा ने सभी छात्रों और शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। “कॉक हाउस” की घोषणा के साथ कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में पहुंचा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन और विद्यालय गीत “भवदीय एंथम” के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि विद्यालय के लिए भी गर्व का विषय बना।
अन्य प्रमुख खबरें
अयोध्या में जाम के खिलाफ सख्ती: बुलडोजर अभियान से हटाया अतिक्रमण, अधिकारियों ने संभाली कमान
BJP Foundation Day: अयोध्या में 6 से 15 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक
सामुदायिक शौचालय में गंदगी का अंबार, जर्जर हालत से परेशान ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप
झांसी मंडल में 426 ट्रैक किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
इकाना में मचेगा गदर: क्या पंत की 'नवाबी' सेना के आगे टिक पाएगा राहुल का दिल्ली दरबार?
एक अप्रैल से शुरू होगी श्रीगंगानगर से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा, श्रद्धालुओं को होगा लाभ
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर साइक्लोथॉन और मैराथन का आयोजन
लखनऊ में ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज प्रैक्टिशनर्स का सम्मेलन, असीम अरुण ने किया शुभारंभ
Sharjeel Imam: शरजील इमाम की पैरोल खत्म, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए दिल्ली रवाना
जैन आईटीआई कॉलेज में नशा मुक्त जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी जानकारी
संविदा डॉक्टरों की कमी के बीच 8 घंटे की ओपीडी: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बढ़ा गतिरोध
श्याम बाबा के भक्तों ने भक्ति और प्रेम से मनाई कामदा एकादशी