अयोध्याः शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अयोध्या में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर जाम के प्रमुख कारणों को खत्म करने की कार्रवाई शुरू की।
इस अभियान का नेतृत्व एसपी ट्रैफिक अयोध्या प्रसाद सिंह ने किया। उनके साथ एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी और नगर कोतवाल अश्वनी पांडे समेत नगर निगम की प्रवर्तन टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों की मौजूदगी में चौक से फतेहगंज तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाकर या दुकानों के बाहर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। कई दुकानदारों के चालान काटे गए, जबकि अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त कर लिया गया। बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे सड़कें साफ नजर आईं और यातायात सुचारु करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
अधिकारियों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसका मुख्य कारण अवैध अतिक्रमण और अनियोजित पार्किंग है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है, ताकि आम लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
एसपी ट्रैफिक अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि यह अभियान अब एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोस्टर बनाकर नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ये भी जाम की समस्या को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा, पुलिस व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान की दिशा में काम करेगी। व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
इस सख्त कार्रवाई के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। प्रशासन की यह पहल शहर को व्यवस्थित और सुगम यातायात की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में आफत बनी बारिश! कछार व करीमगंज में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने 53 लोगों को बचाया
West Bengal: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में पूछताछ जारी
West Bengal: नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार
अब ग्लोबल ब्रांड बनेगा सोनभद्र का गुलाब जामुन, CM ने किया ODOC योजना में शामिल
Road Accident in Amethi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से दिया इस्तीफा, भवानीपुर सीट रखा बरकरार
West Bengal: RG कर मामले में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, 3 IPS अधिकारी सस्पेंड, दोबारा होगी जांच
CM सुवेंदु अधिकारी का फैसला, विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव-स्ट्रीम, बढ़ेगी पारदर्शिता
Kolkata: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे पूछताछ के बाद कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार
Bhopal: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
PM की अपील का असरः सीएम मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत