Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद सुलक्ष गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने बुधवार को पत्नी अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- अब "सब ठीक है।"
प्रतीक यादव ने लिखा चैंपियन वे होते हैं जो अपनी पर्सनल/प्रोफेशनल समस्याओं से उबरते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।" इस पोस्ट के बाद, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच तनाव खत्म हो गया है। प्रतीक ने आगे कहा कि उन दोनों ने विवाद सुलझा लिया है और खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस सुलह या उनके पैच-अप से जलते हैं, वे सब भाड़ में जाएं।...'गो टू हैल'।
प्रतीक यादव के नए पोस्ट में 'सब ठीक है' और 'हम चैंपियंस का परिवार हैं' जैसे वाक्यांशों से पता चलता है कि पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए कुछ कदम उठाए गए हैं, या कम से कम स्थिति को सामान्य दिखाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बता दें कि 19 जनवरी को, प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय, उन्होंने अपर्णा यादव पर अपने पारिवारिक रिश्तों के टूटने के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था, यहां तक कि यह भी आरोप लगाया था कि वह उनका घर तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।
उस पोस्ट में प्रतीक ने उन्हें स्वार्थी बताते हुए कहा था कि इन विवादों की वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई थी। लेकिन अपर्णा यादव को कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अपर्णा यादव सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने कभी इतनी बुरी औरत नहीं देखी और उनसे शादी करके खुद को बदकिस्मत मानते हैं। उस पोस्ट में, प्रतीक यादव ने जल्द ही अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने के अपने इरादे की घोषणा की थी। वहीं प्रतीक अपर्णा का यह निजी विवाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार से गुजरात जा रही ट्रेन से 26 बच्चों का रेस्क्यू, बाल तस्करी की आशंका, जांच जारी
अयोध्या में MSME सोलर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, उद्यमियों को मिलेगा सस्ता सोलर लोन
अयोध्या में एचसीजे एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, ICSE-ISC में शत-प्रतिशत परिणाम
Labour Day 2026: मजदूर दिवस पर नोएडा में बढ़ी सुरक्षा, 8 मई तक शहर में धारा 163 लागू
Weather Today: भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान से बदला मौसम, 17 जिलों में अलर्ट
Kanpur: साइबर फ्राॅड के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 125 करोड़ रुपये का घोटाला, 8 गिरफ्तार
धोलका-बगोदरा हाईवे पर बेकाबू होकर बिजली पोल से टकराई स्काॅर्पियो, 4 की मौत
झांसी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दो सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
आलोक सेंट्रल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान नरसिंह जयंती, सजीव झांकी ने मोहा मन
बिलासपुर में रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी, 7 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट
मूकबधिर बच्चों के लिए निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना, 10 मई तक करें आवेदन
आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज
ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर
गर्मियों में अब हांसी में बहेगी जलधारा, 27 किमी लंबी पाइपलाइन से मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी