अहमदाबाद: गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद जिले में धोलका-बागोदरा हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा वलथेरा गांव के पास हुआ।
बरेजा से भमसारा गांव जा रहा एक स्काॅर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने एक बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्काॅपियो में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये लोग भमसारा गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील पर से नियंत्रण हट गया, जिसके कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह से पिचक गई और कबाड़ में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही धोलका और बागोदरा से एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को लगी चोटों की गंभीरता को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
पुलिस के अनुसार, ये लोग बरेजा गांव से भमसारा गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान प्रेम चंद्रेशभाई चुनारा (25), सागरभाई विजयभाई सोलंकी (18), देवांग धर्मेशभाई सोलंकी (25), और नरेंद्रभाई विजयभाई सोलंकी (17) के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर भमसारा गांव पहुंचते ही जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
अन्य प्रमुख खबरें
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया, यूपी में बढ़ेगी पहुंच
2026-06-14
2026-06-14
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13