Sabalenka vs Rybakina Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में वर्ल्ड की नबंर वन खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराकार एलेना रायबाकिना ने महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। 26 साल की कजाख खिलाड़ी ने चैंपियनशिप मैच 6-4, 4-6, 6-4 से जीता। यह मैच 2 घंटे 18 मिनट तक चला। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में रायबाकिना जीत हालिस की। खिताब के साथ-साथ उन्हें अच्छी खासी प्राइज मनी भी मिली।
यह एलेना रायबाकिना (Aryna Sabalenka) का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब था। इस जीत के साथ, रायबाकिना ने 2023 के फाइनल में बेलारूसी खिलाड़ी से मिली हार का बदला लिया, जहां वह पहला सेट जीतने के बाद तीन सेट में हार गई थीं। पिछले सीज़न में, रायबाकिना किसी भी ग्रैंड स्लैम में चौथे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई थीं और न ही WTA 1000 लेवल पर किसी फाइनल में पहुंची थीं।
2022 में विंबलडन जीतने के बाद, रायबाकिना अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में थीं। शनिवार तक उन्होंने मेलबर्न पार्क में एक भी सेट नहीं हारा था। रायबाकिना ने पहला सेट 6-4 से जीता, जिसके बाद सबालेंका ने दूसरा सेट जीतकर मैच को निर्णायक तीसरे सेट में पहुंचा दिया। आखिरी गेम में उन्होंने एक ऐस के साथ जीत पक्की की और अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी और पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता।
इस जीत के साथ, एलेना रायबाकिना ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बन गईं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ, उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 2.75 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ 21 लाख भारतीय रुपए) मिले। जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में लगातार दूसरी बार फाइनल में हारने वाली विश्व नंबर 1 एरीना सबलेंका को इनाम के तौर पर लगभग 13 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे पहले, 2022 में, वह विंबलडन जीतकर अपने देश की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिसने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
अन्य प्रमुख खबरें
Liverpool vs PSG Highlights: लिवरपूल को 2-0 हराकर UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची पीएसजी
Indian women's hockey team tours Argentina : नवनीत कौर के नेतृत्व में मैदान पर उतरेंगी बेटियाँ
Barcelona vs Atlético Madrid: रोमांचक मुकबाले में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से दी शिकस्त
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के