FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल ने आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए मंगलवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। दिग्गज स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। यह उनका छठा फीफा विश्व कप होगा। टीम (Portugal Squad) में उनके साथ कई अन्य स्टार खिलाड़ी भी जिनमें ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा और विटिन्हा शामिल हैं।
41 वर्षीय रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) अपने छठे फीफा विश्व कप में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो एक करियर रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि के साथ, वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ के साथ एक विशिष्ट सूची में शामिल हो जायेंगे। यूरो 2016 चैंपियन पुर्तगाल को विश्व कप के लिए ग्रुप K में रखा गया है, जहां उनका सामना डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान से होगा।
विश्व कप अभियान शुरू होने से पहले, पुर्तगाली टीम चिली और नाइजीरिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद, टीम 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उनका 23 जून को उज्बेकिस्तान और 27 जून को कोलंबिया से मुकाबला होना है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में, पुर्तगाल के मैनेजर रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि FIFA वर्ल्ड कप के 48 टीमों वाले एडिशन में टीम की काबिलियत और रोनाल्डो का ज़बरदस्त मोमेंटम ज़्यादा मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा, "हम अनजान दुनिया में जाने की बात कर रहे हैं।" रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने समझाया, "48 टीमों का मतलब है लंबा समय। आपके पास ज़बरदस्त हिम्मत होनी चाहिए... आप खास पलों के लिए तैयारी नहीं करते - आप टीम को किसी भी हालात में अच्छा परफॉर्म करने के लिए तैयार करते हैं।"
गोलकीपर: जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो, डिओगो कोस्टा।
डिफेंडर: मैथियस नून्स, नेल्सन सेमेदो, जोआओ कैंसलो, डिओगो दलोट, नूनो मेंडेस, गोंकालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, टॉमस अराउजो, रूबेन डायस।
मिडफील्डर: जोआओ नेव्स, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, रूबेन नेव्स, बर्नार्डो सिल्वा, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सीकाओ, सैमू कोस्टा, जोआओ फेलिक्स।
फॉरवर्ड: क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेड्रो नेटो, राफेल लेओ, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस।
अन्य प्रमुख खबरें
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब
World Snooker Champion बने China के Wu Yizhe, Stephen Hendry के बाद Second सबसे कम उम्र के विजेता