Bihar Elections : बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की मांग के आधार पर बहुत जल्द उनकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 'मां-बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं के खाते में मकर संक्रांति के दिन एक ही बार में 30,000 रुपए भेजे जाएंगे। तेजस्वी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राशि केवल एक साल के लिए नहीं, बल्कि पांच साल तक जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार पूरी अवधि तक चलती है तो हर महिला को 5 साल में कुल 1.5 लाख रुपए का लाभ मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार का गठन होगा, मकर संक्रांति के दिन महिलाओं के अकाउंट में सीधा आर्थिक लाभ देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पर्व दही-चूड़ा और तिल से जुड़ी परंपरा का प्रतीक है और इसी शुभ अवसर पर आर्थिक मदद भी महिलाओं तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी सरकार हमारी माताओं-बहनों की मांग पर बनने जा रही है। मकर संक्रांति के दिन, मां-बहिन मान योजना के तहत पूरे एक साल की 30,000 रुपए की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। महंगाई के इस समय में यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा, "पूरे एक साल में 30 हजार रुपए होते हैं। पांच साल में यह 1.5 लाख रुपए बनता है। हर महीने 2,500 रुपए का लाभ महिलाओं को मिलेगा।
राजद नेता ने पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने पहले भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मजबूत कदम उठाने का वादा किया था। जीविका दीदियों को स्थायी करने और उन्हें 30,000 रुपए का मानदेय देने की बात पहले ही कही जा चुकी है। महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव से ठीक पहले तेजस्वी यादव की इस घोषणा को महागठबंधन का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। अब देखना होगा कि एनडीए इससे कैसे निपटता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”