नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद एक बार फिर पीएम मोदी सनातन धर्म और राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने वाले हैं। 28 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी गोवा के गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ में 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गोकर्ण पर्तगाली मठ के 550 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी कांस्य से बनी 77 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
ये प्रतिमा गुजरात की नर्मदा नदी के किनारे बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरह होगी। प्रतिमा पर अभी काम जारी है। गोकर्ण पर्तगाली मठ में बनी ये प्रतिमा बेहद खास है, क्योंकि इसका स्वरूप अयोध्या की मूर्ति से काफी मिलता है। इसमें भगवान राम के हाथ में धनुष और बाण हैं और चेहरे पर सौम्यता और दिव्यता का भाव है।
बताया जा रहा है कि प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में बनाया जा रहा है। इससे पहले राम सुतार ने गुजरात में बनी भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को डिजाइन किया था। अब उन्होंने गोवा की राम मूर्ति को डिजाइन किया है। राम भगवान की मूर्ति के अलावा, एक रामायण थीम पार्क और राम संग्रहालय का निर्माण भी किया जा रहा है।
गोकर्ण पर्तगाली मठ का 550वां साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 550 करोड़ रुपए का राम नाम जप अभियान और भजनी सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाएगा, जोकि 24 नवंबर से शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा 11 दिन का उत्सव भी मठ में मनाया जाएगा, जहां भजन कीर्तन और खास पूजा-पाठ का आयोजन होगा। गोकर्ण पर्तगाली मठ, सारस्वत ब्राह्मण समुदाय के सबसे सम्मानित मठों में से एक है।
इसकी स्थापना श्री राम चंद्र तीर्थ ने 1656 ईसवीं में की थी। मठ के अंदर भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और मां सीता मुख्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं। मठ के परिसर में अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। देशभर में इस मठ की 33 अलग-अलग शाखाएं बनी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 6 की मौत, 19 घायल
2026-05-26
अगर भाजपा को हराना है तो... पटना की बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर
2026-05-25
2026-05-25
सीबीएसई मूल्यांकन विवाद पर राहुल गांधी का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
2026-05-25
Falta Repoll Results: ममता के गढ़ में बीजेपी का जलवा! सुवेंदु ने दी बधाई, ममता ने साधा निशाना
2026-05-24
यूपी आगामी चुनाव को लेकर बसपा की तैयारियां तेज, मायावती ने किया अहम बैठक
2026-05-24
PM मोदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अजय राय, जांच में जुटी पुलिस
2026-05-24
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
2026-05-21
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
2026-05-21
2026-05-21
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
2026-05-20
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
2026-05-20
2026-05-19
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
2026-05-19
2026-05-19