मुंबई : महाराष्ट्र में चल रहे नगर निगम चुनावों में 67 पार्षदों के बिना विरोध चुने जाने का मुद्दा इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि क्या ये चुनाव वास्तव में निष्पक्ष तरीके से हुए हैं या किसी तरह के राजनीतिक दबाव और डराने-धमकाने की वजह से विपक्षी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
इस मामले में मनसे के नेता अविनाश जाधव और कांग्रेस पार्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी ने कई जगहों पर विपक्षी उम्मीदवारों को डराने, धमकाने और पैसे बांटने जैसी हरकतों के जरिए अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया। मनसे का कहना है कि इस तरह चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष नहीं रही और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ है।
कल्याण-डोंबिवली, पिंपरी-चिंचवाड़, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। विपक्ष का आरोप है कि कई जगहों पर दबाव के कारण विपक्षी उम्मीदवारों को नाम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। चुनाव आयोग से कोई ठोस राहत न मिलने पर मनसे ने आखिरकार आखिरी उपाय के तौर पर हाईकोर्ट जाने का फैसला किया।
याचिका में इलेक्शन कमीशन की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं और यह दावा किया गया है कि आयोग पर राज्य सरकार का दबाव है। मनसे ने कोर्ट से मांग की है कि इस मामले की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की जाए और जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन 67 उम्मीदवारों के रिजल्ट घोषित न किए जाएं। साथ ही, पिटीशन में जल्द सुनवाई की भी मांग की गई है ताकि चुनाव में हुई कथित अनियमितताओं का तुरंत निपटारा किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत