kalyan singh death anniversary : देश भर के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेताओं ने 'बाबूजी' को याद किया और सुशासन, रामभक्ति और सांस्कृतिक विरासत के लिए उनके कार्यों की सराहना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में लिखा, "सुशासन के प्रतीक, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उत्तर प्रदेश में भय और अपराध मुक्त शासन की नींव रखकर कल्याण सिंह जी ने प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया और इसके लिए सत्ता का त्याग करने से भी पीछे नहीं हटे। संगठन से लेकर सरकार तक सुशासन और लोक कल्याण की नींव रखने वाले बाबूजी का व्यक्तित्व और कृतित्व प्रत्येक देशभक्त की स्मृति में रहेगा।
" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे जन-जन में अत्यंत लोकप्रिय एवं एक असाधारण नेता थे। उत्तर प्रदेश के विकास और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में लिखा, "राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, 'पद्म विभूषण', श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! श्रद्धेय 'बाबूजी' असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे और अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश एवं प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!
" यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से अलंकृत श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! रामभक्ति, राष्ट्रवाद और हिंदू गौरव के प्रतीक बाबूजी की पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले 'हिंदू गौरव दिवस' की समस्त देश व प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं! पूज्य बाबूजी की विरासत आने वाली पीढ़ियों को धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति जागरूक रखेगी।" यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम ने X पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। उनकी पुण्यतिथि पर मनाए जाने वाले हिंदू गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर राष्ट्रीय नेता एवं हिंदुत्व के सच्चे प्रहरी कल्याण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए "बाबूजी" ने जो संघर्ष किया, वह अमर रहेगा। श्री राम मंदिर निर्माण में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
अन्य प्रमुख खबरें
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम सबसे ऊपर
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”
कश्मीर पर Omar Abdullah का स्पष्ट संदेशः “बेहतर सुरक्षा ही कश्मीरी पंडितों की वापसी की कुंजी”
ममता सरकार पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा हमला: “सत्ता के लिए खेला गया धर्म कार्ड”