रामपुर: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर सगीर सईद खां ने पूर्व विधायक अफरोज अली खां के आवास पर पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां से संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की।
उन्होंने सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति बनाई। जिला कोऑर्डिनेटर हाजी सगीर सईद खां ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस पार्टी को जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना है। इसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की भूमिका अहम होगी। सभी की चर्चा से यह आगे बढ़ेगा और सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
कांग्रेस का यह अभियान 100 दिन तक चलेगा, जिसमें हम जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे। हमारे लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। सभी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। कांग्रेस संगठन में सभी को मिलकर काम करना चाहिए। माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम सभी को कांग्रेस के लिए एक मजबूत संगठन बनाना है। हम कांग्रेस को मजबूत करेंगे और आने वाले दिनों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि देश में एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी है जो गरीबों की आवाज उठाती है और आम आदमी की लड़ाई लड़ती है।
राहुल गांधी जी हमेशा देश हित और विकास की बात करते हैं, लेकिन भाजपा नेता सिर्फ विनाश और नफरत की बात करते हैं। हम सभी को राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करने हैं। हमें बेरोजगार युवाओं के लिए, बढ़ती महंगाई के खिलाफ और महिला उत्पीड़न के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठानी है ताकि हर गरीब को न्याय मिल सके। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ अल्वी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अकरम सुल्तान, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार, पूर्व शहर उपाध्यक्ष सुहैल खान, लल्लन खान ठेकेदार, बब्बू खान, पूर्व शहर उपाध्यक्ष जगमोहन मोना, महबूब खान, पूर्व शहर महासचिव फरीद खान, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकता संशोधन कानून पारित, घुसपैठियों पर होगा कड़ा एक्शन
Falta repoling update: कड़ी सुरक्षा के बीच फलता में हो रहा पुनर्मतदान
मोदी, मेलोनी और मेलोडी ट्रेंड पर राहुल गांधी का तंज- अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर पीएम को घेरा
सत्ता संभालते ही शुभेंदु का बड़ा एक्शन, TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर
Raebareli: महंगाई पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं से लेकर कर्मचारियों तक सबका रखा गया ख्याल
सीएम विजय ने की बड़ी समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
VD satheesan oath ceremony: वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Petrol and Diesel Price Hike: राहुल बोले- जनता चुकाएगी सरकार की गलती की कीमत