नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 53 साल के हो गये हैं। योगी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की है। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत अनेकों मंत्रियों और नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री। आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने वाली हैं। नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा, भाजपा के कई नेताओं ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ओजस्वी वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, विकास पुरुष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें प्रभु श्रीराम जी से मेरी यही कामना है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश की प्रगति और गरीबों-शोषितों के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सराहनीय है। माँ कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अटूट सेवा-शक्ति प्रदान करें। इसी प्रकार भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
अमेरिका में पाकिस्तान की लॉबिंग तेज, लाखों डॉलर खर्च कर वॉशिंगटन में बनाई जा रही पकड़
CM हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से मची खलबली, देनी पड़ी सफाई
2025 में आत्ममंथन और खोई जमीन पाने की जद्दोजहद करती दिखी बसपा
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में किया चुनाव जीतने का दावा, बोले-घुसपैठ रोकने के लिए बनाएंगे नेशनल ग्रिड
सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल
विश्व हिंदू परिषद ने सीएम ममता को लिखा पत्र, विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
कौन हैं संजय सरावगी? जिन्हें बिहार भाजपा अध्यक्ष की मिली कमान
PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा बोले- माफी मांगें राहुल-सोनिया
Congress Rally: राहुल गांधी ने कहा- भाजपा के लिए काम कर रहा EC, किसी भी सवाल का नहीं मिलता जवाब
Nitin Nabin: कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें सौंपी गई बीजेपी की कमान
विंटर सेशन खत्म होते ही बंगाल आएंगे पीएण मोदी, यहां से करेंगे चुनावी शंखनाद, ये है पूरा प्लान
यूपी बीजेपी को 14 दिसंबर को मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव कार्यक्रम घोषित
यूपी-एमपी समेत छह राज्यों में एसआईआर की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग का फैसला