NDIA Alliance Meeting: इंडिया अलायंस की बैठक से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी

खबर सार :-
India Alliance Meeting: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। यह मुलाकात गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए होने वाली 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक की बैठक से ठीक पहले हुई।
NDIA Alliance Meeting: इंडिया अलायंस की बैठक से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी
खबर विस्तार : -

NDIA Alliance Meeting: इंडिया अलायंस की बैठक से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दिल्ली में सोमवार को होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। रविवार को नई दिल्ली में हुई इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

 NDIA Alliance Meeting: दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर हुई चच्रा

 TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बैठक की जानकारी साझा की। पार्टी ने बताया कि उसकी चेयरपर्सन ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। पोस्ट में आगे कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच सार्थक बातचीत हुई और आगे की राह पर विस्तार से चर्चा की गई। TMC ने कहा कि जब भारत के लोग एकजुट होते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें 2029 में न्याय, सम्मान और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकती।

DMK ने इंडिया गठबंध की बैठक का किया बहिष्कार

गौरतलब है कि जहां TMC इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने वाली है, वहीं आम आदमी पार्टी ने इससे दूर रहने का फैसला किया है। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि अन्य पार्टियों ने भी इस बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है। DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि उनकी पार्टी ने INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है क्योंकि वे ऐसी जगह मौजूद नहीं रहना चाहते जहां कांग्रेस शामिल हो।

CPI ने लगाएं गंभीर आरोप

CPI(M) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी मोर्चे को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाती है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस नेता जरूरी समझ दिखाने में नाकाम रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सोमनाथ भारती ने INDIA गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों से दिल से अपील की है। उनका मानना ​​है कि कांग्रेस, BJP के साथ मिलकर देश भर में क्षेत्रीय और छोटी पार्टियों को कमज़ोर करने का काम कर रही है, ताकि BJP और कांग्रेस बारी-बारी से देश पर राज कर सकें। कांग्रेस के इसी दोहरे रवैये के कारण आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से अलग होने का फ़ैसला किया है।

ये भी पढ़ेंः- अशोक गहलोत बोले- साजिश के चलते नहीं बन पाया कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरना....
 

अन्य प्रमुख खबरें