आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 6 की मौत, 19 घायल

खबर सार :-
Agra Lucknow Expressway Bus Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा गई।
आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 6 की मौत, 19 घायल
खबर विस्तार : -

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: उन्नाव जिले से मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा की घटना सामने आई है। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बस तुरंत पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के पास हुआ है। 

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस की टक्कर 

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस की टक्कर में घायलों को तुरंत सीएचसी औरास में भर्ती किया गया, लेकिन वहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार एक्सप्रेस वे पर बस की तेज रफ्तार होने के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना औरास थाना को दी ,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव शुरु कर दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।   

चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

शुरुआती जांच में पाया गया कि बस चालक को झपकी आ गई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर घंटो तक लंबा जाम लग गया। जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस  दुर्घटना में मरने वालों की जांच कर रही है। इसके साथ ही औरास एसओ संजीव कुशवाहा ने जानकारी दी कि दिल्ली से बिहार जा रही एक बस एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गई।

इसी जगह पर सोमवार को हुआ था हादसा

हादसे की जांच में पता चला है कि मरने वालों में एक सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र और एक कैदी छत्रपाल शामिल थे। सब-इंस्पेक्टर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। बीते सोमवार को भी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ऐसा ही हादसा हुआ था। इस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों सड़क किनारे खड़े ट्रक के टायर की हवा चेक कर रहे थे, इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक, सड़क किनारे ट्रक में जा घुसा। इसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य प्रमुख खबरें