रीगंस। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ रींगस के तत्वाधान में निजी कॉलेज रींगस में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें षिविर के दौरान ही पर्यावरण दिवस को लेकर भी उत्सुकता बनी रही। षिविर में प्रशिक्षण पाने वालों को नर्सरी भी दिखाई गई। संचालक, स्थानीय संघ सचिव विष्णु कुमार जोशी ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और हर व्यक्ति की सहभागिता पर विशेष बल दिया।
प्रशिक्षणार्थियों को पेड़ पौधों के महत्व की जानकारी दी गई। स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष घासीराम सैनी ने पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाले कारणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अच्छा आचरण प्रस्तुत करें। स्थानीय संघ संयुक्त सचिव डॉ ज्योती राजावत ने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की अत्यंत आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यदि हमें भावी पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो हमें अभी से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनना होगा। साथ ही वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा हरित जीवनशैली को अपनाना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
जम्मू कश्मीर: पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान