राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
खबर सार :-
बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक का लेबल चिंताजनक बना हुआ है। एनसीआर के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, एक्यूआई स्तार 400 के पार है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। बुधवार से दिल्ली में कक्षा 5 तक के प्राथमिक छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू हो गया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के बाद यह निर्णय लिया गया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बुधवार को फिर से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गीता कॉलोनी-लक्ष्मी नगर रोड इलाके में बुधवार सुबह एक्यूआई 413 दर्ज किया गया।
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का क्षेत्र भी जहरीली धुंध की घनी परत में लिपटा हुआ है और इस क्षेत्र में एक्यूआई 408 बना हुआ है। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता सूचकांक अलीपुर में 431, आनंद विहार में 438, अशोक विहार में 439, चांदनी चौक में 449, द्वारका सेक्टर-8 में 422, आईटीओ में 433, जहांगीरपुरी में 446, आरके पुरम में 432 और रोहिणी में 442 है।
प्राथमिक छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू
इसी बीच, दिल्ली में बुधवार से कक्षा 5 तक के प्राथमिक छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू हो रहा है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-3 के बाद यह फैसला लिया गया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को घोषणा की कि जीआरएपी चरण-3 के मद्देनजर सुरक्षा उपाय तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कक्षा 5 तक, बुधवार से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू रहेगा।
माता-पिता, अभिभावकों तक जानकारी तुरंत पहुंचाने का निर्देश
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने एक परिपत्र में कहा, "शिक्षा विभाग, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड, यानी फिजिकल और ऑनलाइन (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) दोनों में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कक्षाएं संचालित करें। शिक्षा निदेशक वेदिता रेड्डी ने कहा, "सभी स्कूलों के प्रमुखों को यह जानकारी छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाने का निर्देश दिया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-22
-
2026-06-12
-
2026-06-05
-
2026-06-03
-
Wildfire in Pauri Garhwal forests: पौढ़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग से स्कूल जलकर खाक
2026-05-30
-
Weather Update: मॉनसून को लेकर बुरी खबर, मौसम विभाग को मिली अल नीनो की आहट
2026-05-29
-
Delhi Mausam: 29 मई को ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी के स्पीड से चलेंगी हवाएं
2026-05-28
-
दिल्ली-NCR में नौतपा से पहले मौसम ने ली करवट
2026-05-25
-
2026-05-25
-
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
2026-05-22
-
2026-05-22
-
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
2026-05-14
-
2026-05-07
-
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
2026-04-22
-
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2026-02-10