देश के कई शहरों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

खबर सार :-

जिन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर (भदोही), शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी शामिल हैं।
देश के कई शहरों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी से बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पालघर, ठाणे और गुजरात के अमरेली, भरूच, भावनगर, दादरा एवं नगर हवेली, दमन, डांग, दीव, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड में लगभग 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश (15 मिमी/घंटा से अधिक) की बहुत अधिक संभावना है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक, बिजली गिरने, 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और मध्यम बारिश (5–15 मिमी/घंटा) की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जिन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स, नॉर्थ गारो हिल्स, री भोई, वेस्ट गारो हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स और उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर (भदोही), शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी शामिल हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मध्य प्रदेश के अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, उमरिया क्षेत्रों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद, आनंद, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, देवभूमि द्वारका, जामनगर, खेड़ा, नर्मदा, पंचमहल, वडोदरा और उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी के साथ ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, गांदरबल, किश्तवाड़, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें। पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, अनावश्यक यात्रा से बचें, सड़क और ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें और संबंधित एजेंसियों की सलाह का पालन करें।

अन्य प्रमुख खबरें