रामपुर, रामपुर की तहसील शाहबाद में प्रवाहित होने वाली आरिल नदी का पुनरुद्धार कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इनसे संबंधित विकास कार्यों का जायजा लेने जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के साथ एसडीएम शाहबाद व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए पिछले 2 माह में खंड विकास अधिकारी शाहबाद द्वारा कराये गये कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नदी के दोनों ओर बरसात के समय में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये।
उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में अब किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये। नदी के सम्पूर्ण क्षेत्रफल में खुदाई का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नदी पर 200-200 मीटर पर रिचार्ज साफ्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। नदी के पुनर्जीवित होने से स्थानीय कृषकों को खेतों में सिचांई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। जिले में इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा। रामपुर जिले में किसानों के लिए भी यह अच्छी जानकारी होगी कि एक नदी जो विलुप्त होने की स्थिति में थी, उसमें अब धाराएं देखने को मिलेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
जम्मू कश्मीर: पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक वायु प्रदूषण का स्तर अत्यंत ‘गंभीर’
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बढ़ा, अब स्मॉग और फॉग से भी होगा सामना
दिल्ली-एनसीआर में दीपावली से पहले ही वायु प्रदूषण लाल निशान के पार, गाजियाबाद और नोएडा में बुरा हाल
वन्यजीव संरक्षण में भारत की ऐतिहासिक प्रगति, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना