TEACHERS DAY 2025 : एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण महाभियान- 2025 के तहत एक दिन में 36.21 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब गुरु के सम्मान में, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में 'एक पौधा गुरु के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ के कुकरैल में वन विभाग के सेवानिवृत्त और वर्तमान अधिकारी पौधारोपण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पौधा मां के नाम 2.0' थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण महाभियान-2025 में एक दिन (9 जुलाई, बुधवार) में 37 करोड़ 21 लाख 40 हज़ार 925 पौधे रोपे। यह सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक था। विशेष वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ के कुकरैल में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त और वर्तमान अधिकारी स्मृति वाटिका में वृक्षारोपण करेंगे।
यहां पर अधिकारियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। आईआईटी (बीएचयू) में 'एक पेड़ गुरु के नाम' के तहत पौधारोपण किया जाएगा। पौधा महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में 'एक पौधा गुरु के नाम' पौधारोपण किया जाएगा। इसे लेकर सभी वन प्रभागों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी कई विशेष वन स्थापित किए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बाबा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधायक योगेश शुक्ला ने किया पौधरोपण
जंगल के हीरो जिम कॉर्बेट: जिन्होंने सैकड़ों जानें बचाईं, फिर शुरू की बाघ संरक्षण की पहल
अवध विश्वविद्यालय से सीख लेने की जरूरत, आधुनिक संयंत्र देगा प्रदूषण की जानकारी
हमें अभी से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनना होगा
फिर कलकल की आवाज करेगा आरिल का पानी
डीएम के निर्देश पर प्रतिबंधित वस्तुओं पर हुई कार्रवाई
तहनाल में विधायक ने अमृत सरोवर की पूजा की
गंगा दशहरा पर किया प्लास्टिक का बहिष्कार
Cauvery Calling Make a Record: ‘कावेरी कॉलिंग’ अभियान में बना रिकॉर्ड, लगाए गए 1.36 करोड़ पौधे
बसंतकुंज योजना में 6.5 एकड़ में बनाया जाएगा आयुर्वेद पार्क
गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, चालान कटवाकर दिखाई सख्ती
धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा दिल्ली से कूड़े का पहाड़
हैदरअली कैनाल पर बन रहा एसटीपी, कम होगा गोमतीनदी में प्रदूषण
बरसात से पहले करें बचाव की तैयारी
कठौता झील से निकली सिल्ट सड़क पर फैली