Wildfire in Pauri Garhwal forests: उत्तराखंड के जंगल में लगी आग ने तांडव मचा रखा है। पौढ़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू क्षेत्र में जंगलों में लगी आग दिन-प्रतिदिन भयावह होते जा रही है। शुक्रवार को इसकी लपटे इतनी तेज हो गई कि पास के एक प्राथमिक विद्यालय को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण स्कूल का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो चुका है।
पौढ़ी गढवाल जिले के खिर्सू क्षेत्र में 19 मई 2026 की शाम को जंगल में भीषण आग लगी थी। तेज हवा के कारण आग पूरे जंगल में फैल गया और कई आवासीय बस्तियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैल रहा है कि 29 मई को इसने एक प्राथमिक विद्यालय को अपनी चपेट में ले लिया। आग से स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा है। स्कूल में मौजूद फर्नीचर और बाकी सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों के पास सीमित संसाधन होने के कारण आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
इस घटना में राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विद्यालय फिलहाल के लिए बंद है, जिस कारण वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि जंगलों में इस तरह लगातार बढ़ रही आग की घटना ने स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से जंगल धूं-धूं कर जल रहा है, जिस कारण आस-पास का माहौल धुएं से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण पेड़-पौधे सूखे पड़े हैं, जिस कारण आग तेजी से फैल रही है। पौढ़ी के ग्राम प्रधान का कहना है कि इस आग के कारण गांव के कई हिस्से जलकर खाक हो चुके हैं।
विद्यालय काफी समय से बंद पड़ा था, लेकिन उसमें मौजूद सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से आग पर नियंत्रण पाने के लिए त्वरित कार्रवाई की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो कुछ समय बाद रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। जंगलों में लगातार बढ़ रही आग से इंसानी जीवन के साथ-साथ वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Weather Update: मॉनसून को लेकर बुरी खबर, मौसम विभाग को मिली अल नीनो की आहट
2026-05-29
Delhi Mausam: 29 मई को ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी के स्पीड से चलेंगी हवाएं
2026-05-28
दिल्ली-NCR में नौतपा से पहले मौसम ने ली करवट
2026-05-25
2026-05-25
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
2026-05-22
2026-05-22
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
2026-05-14
2026-05-07
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
2026-04-22
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2026-02-10
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
2026-01-27
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
2026-01-22
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
2025-12-21
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
2025-11-27
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
2025-11-20