लखनऊ: शहर में जिधर देखो कूड़े के ढेर लग जाते हैं। इससे बचने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने कूड़ा उठान कंपनियों से सीधे बात कर कूड़ा उठाने में सक्रियता दिखाने की हिदायत दी है। शहर के जोन पांच पर उनकी विशेष निगरानी है और यही कारण है कि कूड़ा उठाने वाली कंपनी रोज यहां की सफाई कराती है। शाम तक 24 घंटे का कूड़ा उठाकर डंपिंग प्वाइंट पर भेज देती हैं। लेकिन, जहां कहीं भी कूड़ा-कचरा पड़ा रहता है, वहां आग की घटनाएं भी हो रही हैं। भले ही इससे ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा, लेकिन पर्यावरण के लिए जरूर घातक हैं। वैसे भी गर्मी के मौसम में आग लगने का डर बना रहता है।
गोमती नगर के विश्वास खंड, जुगौली स्थित नेहरू इन्क्लेव के पास डिफेंस लैंड पर हाल में ही शनिवार के दिन ग्रीन गैस लिमिटेड के एमडीपीई पाइपों में भीषण आग लग गई। यह पाइप ग्रीन गैस ट्रांसपोर्टेशन के लिए खुले में रखी गई थी। इन पाइपों में लगी आग की लपटों ने आसपास के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यद्यपि, दमकल विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान 04 दमकल की गाड़ियां लगाई गई थीं। यह बात अधिकारियों ने स्पष्ट की थी कि हीट एक्सपोजर के कारण इन ज्वलनशील पाइपों में आग लगी थी। घटना की जानकारी पाते ही नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह खुद मौके पर थे, इसलिए तमाम अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने भी आग बुझवाने में सक्रियता दिखाई। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को पानी के टैंकर और जेसीबी मशीनों उपलब्ध कराई गई। इससे आग बुझाने में सरलता हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, एमडीपीई पाइप को खुले में इस प्रकार रखना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
इस मामले में ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सचेत किया गया है। इसी तरह से सोमवार 07 अप्रैल को दोपहर में तेज हवाएं चल रही थीं। भोलाखेड़ा में नगर निगम बाजार बना रहा है। इससे दुकानदार इधर-उधर दुकानें लगा रहे हैं। इन लोगों ने ही कई स्थानों पर कूड़ा डालना शूरू किया तो स्थानीय लोग भी इससे पीछे नहीं रहे। इन्होंने भी काफी कूड़ा जमा कर रखा है। यह जमीन कृषि विभाग की है, लिहाजा विभागीय मुआयना नहीं हो पाता है। नहर की पटरी पर इन लोगों ने खूब कूड़ा फेंक रखा है। इन दोनों स्थानों में सोमवार को किन्हीं कारणों से आग लग गई। पास में ही पक्की दुकानें भी हैं। इनके मालिकों ने पानी छिड़क कर आग बुझाई। स्थानीय लेगें ने नगर निगम को इस बात की जानकारी देते हुए पास में कूड़ाघर बनाने की माग की। साथ ही अवैध तरीके से लग रही सब्जी मंडी हटवाने की गुहार भी की। ऐसी सभी घटनाएं पर्यावरण के लिए हानकर तो हैं ही, आग की बड़ी घटना का कारण ही बन सकती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
जम्मू कश्मीर: पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान