लखनऊः नगर निगम लखनऊ की ओर से गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिछले दिन गोमती बैराज से गुलाला घाट तक एक वृहद जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि वह शहर को स्वच्छ रखें और प्लास्टिक से दूरियां रखें। यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, पार्षद, स्वयंसेवी संगठन, नगर निगम के कर्मचारी, सफाई मित्र एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा इस पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को बनाया गया था।
महापौर ने बताया कि नगर निगम लखनऊ ने गुरुवार को द्वारा गोमती नदी की स्वच्छता के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें गोमती बैराज से लेकर गुलाला घाट तक कुल 08 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया। इस सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पूरे क्षेत्र को 08 क्लस्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक क्लस्टर के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं सह नगर अभियंता की नियुक्ति पूर्व में की गई थी।
इस क्रम में क्लस्टर-1 (वैकुंठधाम से दरगाह हज़रत सैयद पीर शाह तक) जिम्मेदारी ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त को सौंपी गई थी, जिनके साथ जोनल अधिकारी-1 एवं नगर अभियंता-1 ने समन्वय स्थापित किया। क्लस्टर-2 (लक्ष्मण पार्क) अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त नोडल अधिकारी थे, जबकि जोनल अधिकारी-4 व नगर अभियंता-4 ने अभियान का संचालन किया। क्लस्टर-3 (लक्ष्मण मेला मैदान) की देखरेख महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (सिविल) द्वारा की गई, जिनके साथ जोनल अधिकारी-7 व नगर अभियंता-7 तैनात थे। क्लस्टर-4 ( हनुमान सेतु से बोट क्लब) में नम्रता सिंह, अपर नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिनके साथ जोनल अधिकारी-3 और नगर अभियंता-3 शामिल रहे।
इसी प्रकार क्लस्टर-5 (हनुमान सेतु ब्रिज से शनि देव मंदिर) की जिम्मेदारी डॉ. अरविंद कुमार राव, अपर नगर आयुक्त को दी गई थी, जिनके साथ जोनल अधिकारी-8 व नगर अभियंता-8 ने कार्य किया। क्लस्टर-6 (शहीद स्मारक से डालीगंज पुल) का नेतृत्व मनोज कुमार, मुख्य अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) ने किया, उनके सहयोग के लिए जोनल अधिकारी-5 व नगर अभियंता-5 तैनात थे। क्लस्टर-7 (डालीगंज पुल से पक्का पुल) में अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नोडल अधिकारी थे, जिनके साथ जोनल अधिकारी-2 व नगर अभियंता-2 ने भागीदारी निभाई। अंत में, क्लस्टर-8 (पक्का पुल से गुलाला घाट) की जिम्मेदारी डॉ. पीके श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई, जिनके सहयोग के लिए जोनल अधिकारी-6 व नगर अभियंता-6 नियुक्त थे।
इस सुव्यवस्थित क्लस्टर प्रणाली के माध्यम से गोमती की आठ किलोमीटर लंबी धारा की सफाई सफलतापूर्वक की गई, जिससे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सभी क्लस्टरों में गोमती नदी से जलकुंभी, प्लास्टिक, मूर्तियां और अन्य कचरा हटाने का कार्य किया गया। इस कार्य में न केवल नगर निगम के कर्मी बल्कि बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। लक्ष्मण मेला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ए.के. शर्मा, महापौर, नगर आयुक्त, पार्षद रंजीत यादव तथा गो फॉर गोमती संस्था के स्वयंसेवकों ने छठ घाट पर सफाई कार्य में भागीदारी की।
अन्य प्रमुख खबरें
Cauvery Calling Make a Record: ‘कावेरी कॉलिंग’ अभियान में बना रिकॉर्ड, लगाए गए 1.36 करोड़ पौधे
बसंतकुंज योजना में 6.5 एकड़ में बनाया जाएगा आयुर्वेद पार्क
गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त, चालान कटवाकर दिखाई सख्ती
धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा दिल्ली से कूड़े का पहाड़
हैदरअली कैनाल पर बन रहा एसटीपी, कम होगा गोमतीनदी में प्रदूषण
बरसात से पहले करें बचाव की तैयारी
कठौता झील से निकली सिल्ट सड़क पर फैली
गोमतीनदी का जल साफ रखने में मदद करेगा एसटीपी
पृथ्वी दिवस पर चिड़ियाघर में हुई सफाई
बंजर और तालाब पर जमा लिया कब्जा
पर्यावरण के लिए खतरा बन रहा कूड़ा