लखनऊः नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुधवार को जोन-4 और जोन-7 में स्थित विभिन्न नालों और नालियों की सफाई का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) मनोज प्रभात समेत अन्य निगम अधिकारी भी उपस्थित रहे। फन मॉल के बगल से गुजर रहे नाले के पास की सफाई का हाल बुरा रहा। यहां 24 घंटे के भीतर नाले से निकली सिल्ट को पूरी तरह से हटवाने के लिए कहा गया। जबकि कठौता चौराहे से आईजीपी रोड की ओर बनी सड़क के मध्य स्थित नाले के पास का भी हाल ठीक नहीं था।
नगर आयुक्त ने सड़क के दोनों ओर की छोटी नालियों की सफाई देखी तो अव्यवस्था और लापरवाही की पोल खुली। सभी कनेक्टिंग पॉइंट की साफ-सफाई ठीक न होने से जेडएसओ को काम में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। कठौता चौराहे से चिनहट तिराहे तक फैले नाले की स्थिति पर इंडिया पब्लिक खबर पहले भी खबरें प्रकाशित कर चुका है। नाले के बाहर पड़ी सिल्ट और हॉर्टिकल्चर वेस्ट को लेकर लोग नगर आयुक्त से शिकायत भी कर चुके हैं।
लोहिया अस्पताल के पास की सड़क के बीच में बने नाले की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान आसपास की नालियों की स्थिति बेहद खराब पाई गई। कई दुकानदार और ठेले वाले नालियों में कचरा डालते पाए गए। इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद एसएफआई रश्मि शुक्ला को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेशानुसार बॉम्बे पाव-भाजी पर 2000 रुपये, वाहिद बिरयानी पर 5000 रुपये, जबकि ठेले लगाने वाले गुड्डू, कल्लू, योगेश, लल्लू गुप्ता और कृष्णा पर कुल 1600 रुपये का चालान किया गया। जोन-7 के सेक्टर-14 में छोटी-बड़ी सभी नालियों की सफाई अभी तक नहीं कराई गई। अधिकारियों को मानीटरिंग के आदेश दिए गए थे, लेकिन वह भी नहीं हो रही है। नगर आयुक्त जहां गए, वहीं की हालत खराब पाई गई।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-03
Wildfire in Pauri Garhwal forests: पौढ़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग से स्कूल जलकर खाक
2026-05-30
Weather Update: मॉनसून को लेकर बुरी खबर, मौसम विभाग को मिली अल नीनो की आहट
2026-05-29
Delhi Mausam: 29 मई को ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी के स्पीड से चलेंगी हवाएं
2026-05-28
दिल्ली-NCR में नौतपा से पहले मौसम ने ली करवट
2026-05-25
2026-05-25
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
2026-05-22
2026-05-22
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
2026-05-14
2026-05-07
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
2026-04-22
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2026-02-10
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
2026-01-27
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
2026-01-22
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
2025-12-21