लखनऊः शहर के हजारों लोगों को रोज पीने का पानी कठौता झील से ही दिया जाता है। इस झील की डिसिल्टिंग (गाद हटाने) के कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने जल निगम (नगरीय) को पत्र लिखकर सख्त नाराजगी जताई है। महाप्रबंधक ने अपने पत्र में कहा है कि कठौता झील की सफाई में सुधार किया जाए। झील से निकाली गई सिल्ट सड़क पर फैल चुकी है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पत्र में जलकल महाप्रबंधक की ओर से कहा गया है कि राहगीरों या स्थानीय लोगों की दिक्कतों को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए सफाई कार्य में सुधार कर सड़क पर फैली सिल्ट और मिट्टी हटा ली जाए। दरअसल, तृतीय जलकल परिसर में 80 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र के संचालन के लिए झील से गाद निकालने का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस काम के दौरान सड़क किनारे बड़ी मात्रा में सिल्ट (गाद) डाल दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में धूल-मिट्टी का अंबार लग गया है।
न तो समय पर मिट्टी हटाई जा रही है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे धूल उड़कर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। स्थानीय निवासियों ने लगातार इस लापरवाही की शिकायतें की हैं। सड़कों पर उड़ती धूल के कारण बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विकल्प खंड की निवासियों ने भी शिकायत करते हुए कहा कि खाली प्लॉटों में मिट्टी डंप कर दी गई है। इससे मुसीबत और बढ़ गई है। महाप्रबंधक ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि जल निगम की इस लापरवाही से जलकल विभाग और नगर निगम लखनऊ की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
गंगा, यमुना, गोमती, वरुणा और पांडु नदियों का होगा कायाकल्प, 150 किमी सर्वे का काम पूरा
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
जम्मू कश्मीर: पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान