Delhi NCR Weather: देश के कई राज्यों में हीट वेव का असर दिख रहा है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, लेकिन दिल्ली एनसीआर में नौतपा शुरु होने से पहले ही मौसम में बदलाव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले कुछ दिनों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है और अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी दी है।
हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक तेज हवाओं के साथ लू का असर भी देखने को मिल सकता है। 25 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री होने का अनुमान है। वहीं 26 मई को अधितम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री तक हो सकता है। हालांकि इस दिन भी तेज हवाओं और हीट वेव की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 27 मई को भी इसी तरह मौसम का तापमान रहेगा। 28 मई को मौसम करवट ले सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। 29 और 30 को इसमें गिरावट दर्ज की गई है साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां अगले पांच दिनों में भीषण हीटवेव का असर दिखेगा। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 26 से 28 मई तक आसमान पूरी तरह साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है। हालांकि 29 मई को मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। इस दिन हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण नौतपा से कुछ राहत मिल सकती है। इस कारण तापमान 46 डिग्री के पार जाने की संभावना कम है। हालांकि दोपहर में लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
2026-06-05
2026-06-03
Wildfire in Pauri Garhwal forests: पौढ़ी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग से स्कूल जलकर खाक
2026-05-30
Weather Update: मॉनसून को लेकर बुरी खबर, मौसम विभाग को मिली अल नीनो की आहट
2026-05-29
Delhi Mausam: 29 मई को ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी के स्पीड से चलेंगी हवाएं
2026-05-28
2026-05-25
ओडिशा में आंधी तूफान की चपेट में आकर तीन की मौत, सामुदायिक भोज के दौरान हुआ हादसा
2026-05-22
2026-05-22
Public Transport में Green Revolution की ओर बढ़ता भारतः 2035 तक हर तीन में से एक बस होगी इलेक्ट्रिक
2026-05-14
2026-05-07
World Earth Day : मौसम के चक्र से रोचक बनावट तक, अपने 'ब्लू प्लैनेट' के बारे में कितना जानते हैं आप?
2026-04-22
असम में दहाड़ती कामयाबी: 16 साल में तीन गुना बढ़े टाइगर, पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना राज्य
2026-02-10
2040 तक प्लास्टिक बन सकता है सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन, दोगुना होगा स्वास्थ्य जोखिम : स्टडी
2026-01-27
देश में भूजल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 39 लाख से ज्यादा वर्षा जल संचयन परियोजनाएं स्थापित की गईं
2026-01-22