रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद

खबर सार :-
Zareen khan birthday special: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आज अपना 39 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम काम किया है, एक समय पर वो दूसरी कैटरीना कैफ के नाम से जानी जाती थी, तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने फिल्मी दूनिया से दूरी बना ली। चलिए जानते हैं इसका कारण क्या है?

रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
खबर विस्तार : -

Zareen khan birthday special: बॉलीवुड की दूसरी कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर जरीन खान 14 मई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरूआत की थी। सलमान खान के साथ लीड रोल में होने के बाद इस फिल्म से काफी नेम और फेम मिला, जिसके बाद से लोग उनकी तुलना कैटरीना कैफ से करने लगे। ऐसा माना जाता है कि इसी के कारण उनके करियर पर काफी प्रभाव पड़ा था। 

 जरीन खान के शुरुआती जीवन

जरीन खान जब 12वीं में पढ़ती थी, उसी समय उनके माता-पिता का तलाक हो गया और कुछ समय के बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई, घर की बड़ी बेटी होने के नाते पूरी जिम्मेदारी जरीन के कंधों पर आ गई। जरीन दो बहनों में बड़ी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ जरीन डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने पढ़ाई छोड़कर कॉल सेंटर में नौकरी ज्वाइन कर लिया। इसके कुछ समय बाद उनके सपने ने एक बार फिर से उड़ान भरी और वो एयर होस्टेस बनने का सपना देखने लगीं, लेकिन उनकी किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।

 एयर होस्टेस का सपना

जरीन खान एयर होस्टेस बनने के लिए पूरे मन से लग गई और जब आखिरी राउंड की तैयारी में लगी थीं, तब वो बॉलीवुड के हीरो सलमान खान से मिलीं। उस समय वो युवराज की शूटिंग देखने के लिए गई थीं और सलमान खान की नजर उनपर पड़ी। इसके बाद जरीन को ऑडिशन का मौका मिला और सलमान खान की फिल्म वीर में उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। वीर के रीलिज होने के बाद दर्शक उनकी तुलना कैटरीना कैफ से करने लगे। जरीन का मानना था कि इस कारण उनके करियर को काफी हद तक नुकसान पहुंचा।

कैटरीना की हमशक्ल

एक इंटरव्यू के दौरान जरीन खान ने कहा, ''बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले, हर कोई मुझसे कहता था कि मैं अपनी मां की तरह दिखती हूं। फिर यहां आने के बाद ही मुझे पता चला कि मैं कैटरीना जैसी भी दिखती हूं और ये बॉलीवुड में मेरी एकमात्र पहचान बन गई है। लोगों को मेरे बारे में अपनी राय बनाने का मौका नहीं दिया गया क्योंकि वीर की रिलीज से पहले ही लोगों के दिमाग में कैटरीना एंगल बैठ गया था।'' 

अन्य प्रमुख खबरें