Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्री राम और साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के रोल में नजर आएंगी। जबकि साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) फिल्म में रावण ( Ravana) की भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल ही शुरू कर चुके हैं। अब 'रामायण' के रावण यानी साउथ स्टार यश ने फिल्म के सेट पर अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। मुंबई की फिल्म सिटी में रावण दरबार लगाया गया है।
दरअसल फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि हो गई है कि सुपरस्टार यश इस मेगा प्रोजेक्ट में रावण का रोल निभा रहे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले यश ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। सूत्रों के मुताबिक यश ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अगले महीने तक वहीं रहेंगे। इस दौरान फिल्म का अहम हिस्सा शूट किया जाएगा।
फिल्म सिटी में शूटिंग जोरों पर है, जहां रावण की लंका का भव्य और डरावना सेट तैयार किया गया है, जो इस पौराणिक गाथा को भव्य रूप देने में मदद करेगा। रावण के रूप में यश की एंट्री ने 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाने जा रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने शूटिंग शुरू नहीं की है, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।
इस पौराणिक गाथा को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला भाग 2026 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा अजिंक्य देव, आदिनाथ कोठारे और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल