संभल : इन दिनों फिल्मों के नामों और कहानियों को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विरोध देखा गया था और अब इसी कड़ी में एक नई फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' विवादों में आ गई है।
मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जहां यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बुधवार को संभल में यादव समुदाय के लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और उन्हें पैरों से रौंदकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की।
लोगों का आरोप है कि फिल्म का नाम और उसकी कहानी उनके समाज को गलत तरीके से पेश करती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक यादव समाज को निशाना बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। इससे समाज की गलत छवि बनाई जा रही है। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने सार्वजनिक रूप से पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।
'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। यादव समाज के लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। सिनेमा हॉल संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा। कुछ जगहों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।
'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म का निर्देशन अंकित भड़ाना ने किया है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर कहानी है। इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रगति तिवारी और विशाल मोहन हैं। प्रगति ने 'सिंपल यादव' का किरदार निभाया है, जो एक शांत, घरेलू लड़की है। फिल्म में उनके और वसीम अख्तर नामक युवक की लव स्टोरी दिखाई गई है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल
Shiney Ahuja: इस आरोप से डूबा शाइनी अहूजा का करियर
आलिया भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं