Jai Somnath Teaser: 'बाजीराव मस्तानी', 'राम लीला', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्में बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अब केतन मेहता (Ketan Mehta) के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार, फ़िल्म कोई लव स्टोरी या जंग नहीं है, बल्कि सनातन धर्म पर हुए हमलों और धर्म की रक्षा करने वालों के खून की कहानी है। डायरेक्टर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आने वाली फ़िल्म "जय सोमनाथ" की पहली झलक साझा की है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे ज़रूर खड़े हो जाएंगे।
मेकर्स ने केतन मेहता के डायरेक्शन में बनी "जय सोमनाथ" की पहली झलक रिलीज़ कर दी है। वीडियो में पहले सोमनाथ मंदिर को टूटते हुए दिखाया गया है, लेकिन फिर धूल के पीछे नए सोमनाथ मंदिर की झलक दिखाई देती है। वीडियो से साफ है कि इस बार भंसाली प्रोडक्शंस की यह फिल्म इतिहास को फिर से ज़िंदा करेगी। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है, "मंदिर टूट सकते हैं, लेकिन आस्था नहीं। संजय लीला भंसाली पेश करते हैं 'जय सोमनाथ', जिसे केतन मेहता ने डायरेक्ट किया है।" यह फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी, लेकिन स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।
बता दें कि साल 1025–1026 ईस्वी में, भारत पर कई बार हमला करने वाले गजनवी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर का शाही खजाना खाली कर दिया। गजनवी यहीं नहीं रुका; उसने मंदिर को नुकसान पहुंचाया और शिवलिंग को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, यह मंदिर सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सनातन धर्म के साहस का भी प्रतीक है, जिसमें गिरने के बाद फिर से उठने की ताकत है।
इस साल मंदिर के टूटने की 1000वीं सालगिरह है। इस मौके पर पूरे देश में सोमनाथ के इतिहास और शान के बारे में बताया गया। भंसाली की फिल्म भी इतिहास के पन्नों को पर्दे पर फिर से दिखाने के लिए तैयार है। "जय सोमनाथ" के अलावा, संजय लीला भंसाली की "लव एंड वॉर" भी आ रही है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी पक्की नहीं है। कहा जा रहा है कि फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत