Mahabharat AI OTT Release: भारत का सबसे प्रसिद्ध 'महाकाव्य' महाभारत, अब एक नए स्वरूप में देखने को मिलेगा। दर्शकों के मन में महाभारत के इतिहास को ताज़ा करने के लिए, प्रसार भारती के सहयोग से कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क, महाभारत पर एक सीरीज लेकर आया है। यह सीरीज AI पर आधारित होगी। खास बात यह है कि यह सीरीज OTT और टीवी दोनों पर रिलीज होगी।
कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने महाकाव्य महाभारत के AI-आधारित रिलीज की घोषणा की है। इस सीरीज का डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को वेव्स ( (WAVES) ओटीटी (OTT) पर होगा, जिसके बाद 2 नवंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे दूरदर्शन पर इसका प्रसारण होगा। यह सीरीज न केवल घरेलू दर्शकों तक, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंचेगी। विदेशी दर्शक भी ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स के ज़रिए इस सीरीज को देख सकेंगे।
महाकाव्य महाभारत श्रृंखला के बारे में बात करते हुए, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, "प्रसार भारती हमेशा से राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व की कहानियों को हर भारतीय घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। लॉकडाउन के दौरान मूल महाभारत के पुनः प्रसारण ने हमें याद दिलाया कि ये कहानियां परिवारों और पीढ़ियों को कितनी गहराई से जोड़ती हैं। कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के संस्थापक विजय सुब्रमण्यम ने महाभारत के नए अवतार के बारे में कहा, "यह भक्ति और प्रगति के मेल से कुछ ऐसा रचने के बारे में है जो परंपरा में गहराई से निहित हो और साहसिक दृष्टि से परिपूर्ण हो।"
इस सीरीज का उद्देश्य उन्नत एआई टूल्स के जरिए भावी पीढ़ियों को देश की विरासत से जोड़ना है। यह सीरीज सभी प्रमुख पात्रों और भावनात्मक पहलुओं को दर्शकों तक सटीक रूप से पहुँचाने का प्रयास करती है। यह परियोजना मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया की भावना को मूर्त रूप देती है, जो दर्शाती है कि कैसे विरासत और नवाचार एक साथ फल-फूल सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
The Kerala Story 2 पर मचा बवाल ! हटाए जाएंगे ये विवादित सीन, कोर्ट में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
Rashmika-Vijay Wedding: शादी की रस्मों के लिए उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,