Rashmika-Vijay Wedding: साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जल्द ही शादी करने वाले हैं। वे अपनी शादी की रस्मों के लिए उदयपुर (Udaipur) पहुंच गए हैं। शादी की घोषणा के बाद यह पहली बार है जब उन्हें एक साथ देखा गया है। वे एक साथ बहुत खुश लग रहे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रश्मिका (Rashmika Mandanna) एयरपोर्ट पर बॉस लेडी की तरह लग रही थीं। उन्होंने सफेद सूट और पैंट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस से पूरा किया। रश्मिका के चेहरे पर ग्लो देखने लायक था। उन्होंने पैपराज़ी को देखकर हाथ हिलाया और शुक्रिया में सिर झुकाया। वहीं विजय भी अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए। वह कैजुअल लुक में बहुत हैंडसम लग रहे थे।

बता दें कि रश्मिका और विजय (Vijay Deverakonda) ने शादी के लिए उदयपुर (Udaipur) से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी आईटीसी मोमेंटोस (Mementos by ITC Hotels) को चुना है। शादी की रस्मों के रश्मिका और विजय परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे गए है। शादी की रस्में 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी सेरेमनी शुरू होंगी, इसके बाद हल्दी 25 फरवरी को होगी। जबकि शादी 26 फरवरी को होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें तमाम सेलिब्रिटीज को बुलाया जाएगा। उधर फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
दरअसल उदयपुर जाने से एक दिन पहले रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी कन्फर्म की। कपल ने ऐलान किया कि उनकी शादी को 'द वेडिंग डे ऑफ VIROSH' कहा जाएगा। उन्होने बताया कि यह नाम उन्हें फैंस ने प्यार से दिया था। इस तरह फैन्स का दिया नाम ही दोनों ने अपनी शादी का नाम ही बना डाला।

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उम्र में लगभग 7 साल का अंतर है। विजय अपनी होने वाली पत्नी रश्मिका से सात साल बड़े हैं। हालांकि, उम्र का यह अंतर उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में कभी नहीं दिखा। जब भी उन्होंने साथ काम किया है, लोगों ने उनकी जोड़ी को बहुत प्यार दिया है। अपने करियर में, उन्होंने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। लोगों ने फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को भी बहुत सराहा है।
रश्मिका और विजय ने 2018 में आई "गीता गोविंदम" में के बाद वे "डियर कॉमरेड" में साथ दिखे। दोनों फिल्में हिट रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सेट पर दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया। उन्होंने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन में साथ देखा जाता था। उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अब, वे अपने प्यार को शादी का नाम देने जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू