War 2 Kiara Advani : यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर “वॉर 2” इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे धाकड़ सितारों से सजी इस फिल्म में कियारा आडवाणी का भी एक जबरदस्त किरदार देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म के एक पोस्टर से कियारा का फर्स्ट लुक सामने आया जो साफ इशारा कर रहा है कि वह इस बार एक खतरनाक खुफिया एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
“वॉर 2” के टीजर में पहले कियारा आडवाणी का बिकिनी अवतार देख लोग दीवाने हो गए थे। कियारा का बिकनी लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे कियारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के लिए शेयर किया है। इस पोस्टर में कियारा एक ब्लैक एजेंट आउटफिट में हाथों में बंदूक थामे दिख रही हैं। उनका यह दमदार अवतार यह बताने के लिए काफी है कि वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ-साथ कियारा का किरदार भी एक स्पाई एजेंट का होगा।
अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि वह ऋतिक या जूनियर एनटीआर में से किसकी टीम का हिस्सा बनती हैं। कुल मिलाकर, वॉर 2 से कियारा आडवाणी का यह स्टनिंग लुक सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे है।
यशराज फिल्म्स ने वॉर 2 से सिर्फ कियारा ही नहीं, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के भी लेटेस्ट पोस्टर जारी किए गए हैं। इन पोस्टर्स में दोनों ही सुपरस्टार्स का अंदाज धमक के साथ लोगों के सामने आया है। दोनों का ही लुक सॉलिड और प्रभावशाली दिख रहा है, जो फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ा रहा है।
लगभग छह साल के लंबे इंतजार के बाद, यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल आ रहा है। वॉर का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा था, और वॉर 2 से भी दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म छावा के बाद इस साल कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। वॉर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो, यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू