War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म 'वॉर 2' का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अयान मुखर्जी निर्देशित और ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टरर यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, थ्रिलर और जासूसी ड्रामा का वादा करती है। इस बीच रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले इसमें कई बदलाव भी किए हैं। फिलहाल फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म की गहन जांच की और निर्माताओं से कई ऑडियो और विजुअल बदलने को कहा। फिल्म में 6 अलग-अलग जगहों पर ऑडियो-विजुअल दोनों संदर्भों को म्यूट करने को कहा गया है। इसके साथ ही, एक 'अश्लील' संवाद को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसके अलावा, विवादास्पद संवाद के लगभग एक मिनट बाद आए दो सेकंड के 'अश्लील' दृश्य को पूरी तरह से हटाने का आदेश दिया गया है।
सीबीएफसी ने टीम से फिल्म की अवधि 50% कम करने को कहा, यानी लगभग 9 सेकंड की कटौती। वॉर 2 दो घंटे 59 मिनट और 49 सेकंड लंबी थी। अनुमान है कि ये दृश्य फिल्म में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन से लिए गए हैं। फिलहाल सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बीते 6 अगस्त को वॉर 2 को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। दरअसल U/A 16+ सर्टिफिकेट का मतलब है कि यह फिल्म केवल 16 साल से ऊपर के लोग ही देख सकते हैं।
बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर अभिनीत 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर का सीक्वल है। पहली फिल्म अपने दमदार एक्शन और स्टाइलिश कहानी के लिए काफी सफल रही थी। यह सीक्वल भी बढ़ते वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पठान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों के किरदार और कहानियां शामिल हैं। वॉर 2 साल 2025 की बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से साउथ के हीरो जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत