Sulakshana Pandit Passes Away : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और सिंगर सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। संगीत और अभिनय की दुनिया में उनका सफर बहुत खास रहा, और वह 70 के दशक की प्रमुख फिल्मी हस्तियों में से एक थीं।
सुलक्षणा पंडित ने नौ साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था और 1967 की फिल्म ’तकदीर’ में लता मंगेशकर के साथ पार्श्वगायन कर काफी लोकप्रिय हो गईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म ’उलझन’ से की थी। उनका गायन और अभिनय दोनों ही बेहद प्रभावशाली थे। 1976 में फिल्म ’संकल्प’ के गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
पैसा और सोहरत होने के बावजूद सुलक्षणा का निजी जीवन एक दुखद कहानी से भरा हुआ था। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार के प्यार करने लगी और उनके प्यार की गहराई को इससे समझा जा सकता है कि जब संजीव कुमार ने उनका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। उस वक्त संजीव कुमार ने हेमा मालिनी के साथ अपने संबंधों को तरजीह दी थी। संजीव कुमार की मृत्यु के बाद, सुलक्षणा ने शादी न करने का फैसला लिया और कभी भी विवाह के बंधन में नहीं बंधी। अपने करियर के शिखर पर रहने के बावजूद सुलक्षणा धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं और अंतिम समय तक फिल्मों से गायब हो गईं। उनके निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे