Varinder Singh Ghuman Death: मशहूर बॉडीबिल्डर व एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का गुरुवार को अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 41 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से कंधे के दर्द से पीड़ित थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिंदर के निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रशंसक वरिंदर से काफी प्रेरित थे। उनकी फिटनेस लाजवाब थी।
आयरनमैन के नाम से मशहूर वरिंदर को बाइसेप्स की चोट के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के लिए वह अकेले घर से निकले थे। चूंकि यह एक छोटा सा ऑपरेशन था, इसलिए उन्हें आज वापस आना था, लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। मंत्री मोहिंदर भगत ने अस्पताल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वरिंदर का निधन न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
वरिंदर (Varinder Singh Ghuman ) ने अपना खुद का जिम स्थापित किया था, जहां सैकड़ों युवा अपनी सेहत सुधारने के लिए प्रशिक्षण लेने आते थे। यह एक मामूली चोट थी, लेकिन सर्जरी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। यह बेहद दुखद है। वरिंदर घुम्मन एक शाकाहारी बॉडीबिल्डर के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने सलमान खान जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम किया था। सलमान खान भी वरिंदर की बॉडी से बेहद प्रभावित थे।
शानदार बॉडी की वजह से लोग उन्हें "आयरनमैन" कहते थे। पंजाबी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले घुम्मन (Varinder Singh Ghuman ) ने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई थी। वरिंदर‘टाइगर 3’ और फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आ चुके हैं। वह अपना ज़्यादातर समय जिम में बिताते थे, जिससे उनके पास अपने परिवार के लिए बहुत कम समय बचता था। हालांकि, जो भी समय मिलता, वह उनके साथ बिताता था। पंजाब के गुरदासपुर में पैदा हुए वरिंदर ने साल 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया में रनरअप आए थे।
ये पहली बार नहीं जब किसी एक्टर की हॉट अटैक से मौत हुई हो इससे पहले गायक केके और शेफाली जरीवाला समेत कई सितारों ने हाल ही में दिल का दौरा और कार्डियक अरेस्ट के कारण अपनी जान गंवाई है।
अन्य प्रमुख खबरें
The Kerala Story 2 पर मचा बवाल ! हटाए जाएंगे ये विवादित सीन, कोर्ट में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
Rashmika-Vijay Wedding: शादी की रस्मों के लिए उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,