Varanasi Movie Trailer: 'बाहुबली' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म का शीर्षक जारी कर दिया है। शनिवार देर रात, निर्माताओं ने महेश बाबू (Mahesh Babu) की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' के टाइटल की घोषणा की। उन्होंने फिल्म से महेश बाबू का पहला लुक पोस्टर भी जारी किया, जो काफी धांसू लग रहा है।
दरअसल शनिवार 15 नवंबर को हैदराबाद में इस मूवी के टीजर, टाइटल और पोस्टर लॉन्च के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया गया। इस फिल्म का मूल नाम 'ग्लोबेट्रॉटर (Globetrotter)' था। एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इसका अंतिम नाम बदलकर 'वाराणसी' कर दिया गया। राजामौली ने खुलासा किया कि फिल्म का एक अहम सीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस अवसर पर फिल्म के स्टार कलाकार और निर्माता मौजूद थे। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
बता दें कि साउथ सिनेमा के दमदार अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu) लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार पिछले साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म गुंटूर करम में देखा गया था। फ़िलहाल, महेश का नाम दिग्गज फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की आगामी फिल्म वाराणसी में नजर आएंगे। फर्स्ट लुक पोस्टर में आप महेश बाबू को त्रिशूल लिए और नंदी की सवारी करते हुए देख सकते हैं। वाराणसी शहर की एक झलक भी दिखाई दे रही है।

टीजर में रामायण के कुछ अंश भी दिखाए गए हैं, जो महेश की आने वाली फिल्म के लिए प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर, बाहुबली निर्देशक द्वारा निर्देशित वाराणसी का पोस्टर और टीजर बेहतरीन हैं। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। उम्मीद है कि एस एस राजमौली की बाकी मूवी की तरह महेश बाबू स्टारर वाराणसी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आएग।
गौरतबल है कि घोषणा के बाद से ही महेश बाबू की 'वाराणसी' काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि बाहुबली और आरआरआर की तरह एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की यह फिल्म भी जबरदस्त सफलता हासिल करेगी। वाराणसी की रिलीज़ डेट को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 की शुरुआत में रिलीज़ हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत