मुंबई : टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादीशुदा जिंदगी में आए मनमुटाव और अलगाव की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और अफवाहों पर अपना पक्ष रखा। ऐश्वर्या शर्मा ने सोमवार को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में कहा, ''मैंने कभी किसी को परेशान नहीं किया या किसी के साथ भी बुरा व्यवहार नहीं किया, बल्कि अपने प्रोफेशनलिज्म को हमेशा बनाए रखा। बावजूद इसके मुझे लगातार ट्रोल किया गया, जिसे मैंने हमेशा हंसते-हंसते सहन किया है।
मेरे खिलाफ जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे गलत हैं और उन पर विश्वास करने से पहले लोगों को सच जानना चाहिए। ऐश्वर्या ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने कभी किसी को बुली नहीं किया। वे खुद ही बुली की शिकार हैं, जो आम लोगों की नजर में क्यों नहीं आ पाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी व्यक्ति को बिना पहचाने उसके बारे में गलत बातें न फैलाएं।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। इस सेट पर उनकी दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया और सिर्फ एक साल के भीतर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कई बार साथ में टीवी शो में नजर आए। वे 'बिग बॉस 17' में भी दिखाई दिए, जहां उनके बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा।
हालांकि बिग बॉस के दौरान ऐश्वर्या को कई बार नील पर गुस्सा करते हुए देखा गया, लेकिन हर बार नील प्यार और समझदारी से उनके गुस्से को शांत कर देते थे। पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना भी बंद कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू