Tiger Shroff: बॉलीवुड स्टार्स की ग्लैमरस लाइफ देखकर हर कोई सोचता है- 'वाह! क्या लाइफ है', लेकिन यही स्टारडम उनकी कई परेशानियों की वजह भी बन जाता है। उन्हें कड़ी सुरक्षा में रहना पड़ता है। कभी वो फैंस की भीड़ से घिरे होते हैं तो कभी कोई उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। सलमान खान के बाद अब एक्टर टाइगर श्रॉफ जान से मारने की धमकी मिली है। जब मुंबई पुलिस को इसकी खबर मिली तो उनके होश उड़ गए। हालांकि बाद में इस केस में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया।
दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें पुलिस को बताया गया कि सिक्योरिटी कंपनी ट्रिग के कुछ लोग एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की हत्या करने वाले हैं। उनकी हत्या के लिए हथियार और दो लाख की सुपारी भी दी गई है। इस फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी। हालांकि जांच के दौरान सूचना झूठी पाई गई और पता चला कि फोन कॉल 35 वर्षीय मनीष कुमार सुजिंदर सिंह ने किया था, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। फिलहाल खार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
एक्टर्स को आए दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का है। इससे पहले सलमान को भी कंट्रोल रूम में इसी तरह की धमकी भरे कॉल आए थे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उनके मुंबई स्थित घर पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग भी की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू