Baaghi 4 Box office Collection: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 4' पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने भी टाइगर के दमदार एक्शन और कहानी को खूब सराहा है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Saccanilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'बागी 4' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये से दमदार शुरुआत की थी। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तोड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 31.25 करोड़ रुपये हो गई है।
गौरतलब है कि 'बागी 4' का निर्माण लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट पर किया गया है। 'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो 'बजरंगी' और 'वेधा' जैसी हिट कन्नड़ फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस बार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू नजर आ रही हैं, जिन्होंने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, संजय दत्त फिल्म में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं और अभिनेत्री सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल