The last tenant film: दिवंगत हीरो इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' 25 साल के इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में 25 साल पहले विद्या बालन और इरफान खान के करियर की शुरूआती कहानी देखने को मिलती है। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक सार्थक दास गुप्ता है और इसे नीना दास गुप्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म को इरफान खान की छठवीं पुण्यतिथि पर रिलीज किया गया है।
इस फिल्म की कहानी में एक थके- हारे और टूटे हुए संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपना देश छोड़ने से पहले एक खाली घर में रहने के लिए आता है। वहां उसके साथ हो रहीं चीजें जैसे आसपास की यादें, संगीत और इमोशंस एक दूसरे से घुलने- मिलने लग जाती हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे नया मोड़ लेती है, सारी चीजें उसके हाथ से फिसलने लगती है, वो गिरता है संभलता है। इस फिल्म को बहुत सजाने पर ध्यान नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें कलाकारों ने अपने बेहतरीन अदाकारी को बखूबी निभाया है। इस फिल्म में अनु खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, सब्यसाची, सतीश कालरा और आनंद मिश्रा जैसे एक्टर्स भी हैं।
‘’द लास्ट टेनेंट’’ फिल्म 25 साल बाद रिलीज हो रही है। आखिर इसका कारण क्या है चलिए जानते हैं? यह फिल्म इतने सालों से इसलिए रिलीज नहीं हो पा रही थी, क्योंकि इसका ओरिजनल फुटेज खो गया था। काफी प्रयास के बाद फिल्म के डायरेक्टर सार्थक दास गुप्ता को (VHS) यानी वीडियो होम सिस्टम की कॉपी मिली। इसके आधार पर फिल्म को दुबारा रिलीज किया गया है। यह फिल्म सार्थक दास गुप्ता की डायरेक्टोरियल डेब्यू भी थी। इसके बाद उन्होंने 200 हल्ला हो,‘’द म्यूजिक टीचर’’ जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने वेब सीरीज धारावी बैंक का भी निर्देशन किया है।
''द लास्ट टेनेंट'' फिल्म को आप घर बैठे आसानी से अपनी यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन के शुरुआती करियर में से एक मानी जाती है। ‘’द लास्ट टेनेंट’’ इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें इरफान खान और विद्या बालन एक साथ नजर आए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-21
2026-06-21
2026-06-20
Cocktail 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' की जबरदस्त ओपनिंग, डबल डिजिट से खुला खाता
2026-06-20
2026-06-19
2026-06-19
Pushpa 2 Stampede Case: 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने किया तलब, 22 जून को होगी पेशी
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-17
ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-15