The Family Man Season 3 Announcement Date : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के प्रशंसकों के लिए जश्न मनाने का एक शानदार मौका आ गया है। कई महीनों से जो इंतजार सस्पेंस की तरह उनकी धड़कनें बढ़ा रहा था, वह अब खत्म हो गया है। 'द फैमिली मैन 3' OTT पर धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। एक बार फिर, श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) अपनी दोहरी जिंदगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए एक नए मिशन पर निकलेंगे।
इस लोकप्रिय जासूसी कहानी का तीसरा अध्याय नवंबर में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज़ हो रहा है। पहले दो सीजन में, श्रीकांत ने अपने दुश्मनों की साजिशों के साथ-साथ अपने घरेलू मामलों को भी संभाला था। इस बार, स्थिति और भी जटिल हो सकती है। दक्षिण भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंडरा रहे नए ख़तरे, पारिवारिक ज़िम्मेदारियां और एक एजेंट का दबा हुआ गुस्सा... ये सब मिलकर कहानी की तीव्रता को और बढ़ा देते हैं।
बता दें मनोज बाजपेयी की यह दमदार जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 21 नवंबर, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होने वाली है। श्रीकांत तिवारी एक बार फिर अपने मिशन और परिवार के बीच दोहरी ज़िंदगी जीते हुए नजर आएंगे। जो एक बेहतरीन अंडरकवर स्पाई है। वो अपने देश की सेवा दिल से करता है और साथ ही एक अच्छे पति और पिता की जिम्मेदारी भी निभाता है। द फैमिली मैन सीजन 3 का पहला एपिसोड 21 नवंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से ज्यादा देशों में दिखाया जाएगा। इस बार सीरीज का निर्देशन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल