Rubina Dilaik Photo: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का फैशन सेंस कमाल का है। उनके स्टाइल के लाखों लोग दीवाने हैं। वह अक्सर अपने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। रुबिका की इन खूबसूरत तस्वरों ने फैंस का दिल जीत लिया । उनका यह फोटोशूट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि लेटेस्ट फोटोशूट में रुबीना ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। अपने देसी अंदाज को बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और कानों में हैवी झुमके पहने हुए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इश्क और मुश्क को छिपाया नहीं जा सकता।' एक्ट्रेस निशा रावल ने इस लेटेस्ट फोटोशूट पर कमेंट किया- 'हमेशा प्यार बांटते रहो।' एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह ने कमेंट में लव इमोजी शेयर की। वहीं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'अनारकली।'
Rubina Dilaik ने इससे पहले ब्राउन कलर के गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें नेट का दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन दिया- 'सुनहरे सूरज ने मुझे इस तरह छुआ...'
बता दें कि रुबीना दिलैक 'मिस शिमला' समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अवॉर्ड जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। इसके लिए वह चंडीगढ़ में तैयारी भी कर रही थीं। इसी दौरान एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने सीरियल 'छोटी बहू' के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं। यहीं से उन्होंने एक्टिंग में जाने का फैसला किया और सीरियल में राधिका का किरदार निभाया।
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद', 'जीनी और जूजू' और 'शक्ति' जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'बिग बॉस 16' की विनर भी रह चुकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल