Trisha Krishnan congratulates vijay: तमिल के सुपरस्टार विजय की तमिलनाडु सीएम की शानदार जीत के बाद इंडस्ट्री में काफी खुशी का माहौल है। उनके फैंस और दोस्त उन्हें भर- भर के बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच उनकी फीमेल दोस्त तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो विजय की तारीफ करते नजर आ रहीं हैं। तृषा कृष्णन और विजय ने साथ में कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया है और दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच हमेशा पसन्दीदा रही है।
विजय के तमिलनाडु पर शानदार जीत के बाद फैंस उन्हें भर- भर के प्यार और बधाई लुटा रहे हैं, इस बीच उनकी महिला मित्र तृषा कृष्णन ने भी बधाई दी है और इसके साथ ही उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो विजय की तारीफ करते नजर आ रहीं हैं। तृषा कृष्णन और विजय पर्दे के साथ- साथ रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिलता है और लोगों को इनकी फ़िल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
तृषा कृष्णन के वायरल हो रहे वीडियो एक इंटरव्यू का है, जिसमें उन्होंने बताया कहा, "विजय एक शानदार इंसान हैं। उनके साथ काम करना हमेशा खास रहा है। उन्होंने विजय के साथ चार फ़िल्में की है। ‘फिल्म घिल्ली’ के समय से ही उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। विजय स्वभाव के बहुत शांत रहते हैं और सेट पर अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। वो ऐसे इंसान हैं जो बिना किसी शोर शराबे के अपना काम करना पसंद करते हैं और हमेशा प्रोफेशनल रहते हैं। उनका यह भी कहना था कि उन्होंने विजय को कभी गुस्सा करते नहीं देखा। वो बेहद विनम्र, दयालु और सहयोगी व्यक्ति हैं। इसके साथ ही तृषा ने यह भी कहा कि विजय उनके लिए बेहद खास हैं और उन लोगों में से हैं, जिन्हें वो हमेशा याद रखेंगी।‘’
तृषा और विजय की फ़िल्में हमेशा से सुपरहिट रही हैं, वहीं बात करें उनके सबसे बड़ी हिट फिल्म की तो ‘घिल्ली’ को सबसे हिट मूवी मानी जाती है। इस फिल्म ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। आज भी दर्शक इसे काफी पसंद करते हैं। इसके साथ-साथ थिरुपाची, आथी और लियो जैसी फ़िल्मों में दोनों की शानदार एक्टिंग देखने को मिली। इन फ़िल्मों में लियो ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इसके साथ-साथ दुनिया भर में बंपर कमाई की थी। यही वजह है कि विजय और तृषा की जोड़ी साउथ में सबसे शानदार जोड़ी मानी जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Ranbir Kapoor Ayodhya Land: अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन
रातोंरात 'वीर' फिल्म से हुईं फेमस, कैटरीना की हमशक्ल के टैग ने किया करियर बर्बाद
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में