Robo Shankar Passed Away: साउथ फिल्म उद्योग के फेमस कॉमेडियन व अभिनेता रोबो शंकर का गुरुवार, 18 सितंबर को 46 साल की उम्र में निधन हो गया। शंकर ने चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। खबरों की माने तो उन्हें किडनी की समस्या थी। बुधवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक दिन पहले 17 सितंबर को रोबो शंकर सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गए थे। रोबो शंकर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है।
बता दें कि Robo Shankar का जन्म मदुरै में हुआ था। उन्हें अपने विशिष्ट रोबोट-स्टाइल में डांस करने के लिए 'रोबो' उपनाम मिला। उन्होंने 2000 के दशक में छोटी भूमिकाओं से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्हें स्टार विजय के शो "कलक्का पोवथु यारु" से पहचान मिली। उनकी कॉमेडी टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज को खूब सराहा गया। शंकर को फिल्मों में बड़ा ब्रेक "इधारकुठाने", "आसाइपट्टई बालाकुमारा" और "वायै मूडी पेसावम" से मिला। इसके बाद उन्होंने "वेलीना वंधूत्ता वेल्लइकरण", "मारी", "विश्वसम" और "कोबरा" जैसी फ़िल्मों में काम किया।
कुछ साल पहले, उन्हें लंबे समय तक पीलिया रहा, जिसके दौरान उनका वजन कम हो गया। हालांकि, इलाज के बाद, उन्होंने फ़िल्मों में वापसी की। शंकर से निधन से उनका परिवार सदमे में है। शंकर के परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका शंकर हैं। प्रियंका शंकर भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने 2020 में अभिनय की शुरुआत की थी। उनकी बेटी इंद्रजा शंकर। उनकी बेटी इंद्रजा की शादी हो चुकी है। फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू
'अर्जुन नागा' में खूंखार विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल