Sonam Khan News: सोनम खान ने राजीव राय संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'त्रिदेव' की शूटिंग में नहीं था कोई रोमांस

खबर सार :-
एक्ट्रेस सोनम खान ने हाल ही में त्रिदेव की शूटिंग के दौरान राजीव राय संग अफेयर पर बड़ी खुलासा किया है। उन्होंने कहा फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों   पहले से ही किसी और को डेट कर रहे थे।
Sonam Khan News: सोनम खान ने राजीव राय संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'त्रिदेव' की शूटिंग में नहीं था कोई रोमांस
खबर विस्तार : -

Sonam Khan News: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम खान ने राजीव राय संग चल रहे अफेयर के चर्चाओं से पर्दा उठाया है। उन्होंने साफ कहा है कि त्रिदेव फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों पहले से ही किसी और को डेट कर रहे थे। फिल्म के दौरान उनका कोई अफेयर नहीं था। दरअसल कई साल तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये चर्चा हो रही  थी कि फिल्म त्रिदेव में सोनम को खास रोल मिलने के पीछे राजीव संग उनका अफेयर था। 

Sonam Khan News: डायरेक्टर के साथ कोई अफेयर नहीं - सोनम खान 

इस अफेयर की चर्चाओं से नकाब हटाते हुए सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम पर त्रिदेव फिल्म के मशहूर गाने ओये-ओये का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''ओये ओये ओये ओये ओह ना यानी एक बड़ा 'नहीं।' असली कहानी ये है कि मेरा अपने त्रिदेव के डायरेक्टर के साथ कोई अफेयर नहीं था।'' उन्होंने आगे कहा, ''त्रिदेव' की शूटिंग के दौरान वो और राजीव राय दोनों ही अपने-अपने रिश्तों में थे। उन्होंने बताया, 'लोगों की धारणा के मुताबिक फिल्म बनने के बाद ये माना गया कि मैं डायरेक्टर के साथ रोमांस कर रही थी, जिसकी वजह से मुझे ज्यादा स्क्रीन टाइम और सुपरहिट गाना मिला।लेकिन सच्चाई ये है कि राजीव सेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे और मैं भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी। हम दोनों उस समय पहले से ही कमिटेड थे।''

Sonam Khan News: त्रिदेव के बनने में मुझे किसी तरह की कोई खास प्रायॉरिटी नहीं मिली- सोनम

सोनम खान ने आगे बताया, ''ओये ओये ' गाना मुझे अचानक मिल गया था। असल में राजीव राय मुझे 'त्रिदेव' में लेना ही नहीं चाहते थे। उन्होंने पहले किसी और एक्ट्रेस को लगभग फाइनल भी कर लिया था। मैं तो उस समय उनकी आखिरी चॉइस थी, जब उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं बचा था। इसलिए न कोई रोमांस था, न कोई सीक्रेट कॉल्स, और न ही डायरेक्टर का कोई स्पेशल फायदा।'' इसके आगे उन्होंने कहा, ''बस मैं और एक कैची गाना। त्रिदेव के रिलीज होने के काफी बाद राजीव और मैं असल में डेट करने लगे थे, क्योंकि उस समय हम दोनों सिंगल थे और हमें किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं थी। इसलिए मेरे प्यारे लोगों, त्रिदेव के बनने में मुझे किसी तरह की कोई खास प्रायॉरिटी नहीं मिली।''

Sonam Khan News: परिवार की देखभाल करने के लिए फिल्मी करियर छोड़ा

बता दें कि सोनम और राजीव राय ने त्रिदेव के बाद डेटिंग शुरु की और साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद सोनम ने अपने परिवार की देखभाल करने के लिए फिल्मी करियर से नाता तोड़ लिया। फिलहाल दोनों का एक बेटा है। इन दोनों के लॉस एंजेलिस, लंदन और यूरोप में रहने की खबरे आईं, लेकिन साल 2001 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2016 में उनका तलाक हो गया। 

ये भी पढ़ें: Salman Khan Kala Hirana Movie Case: सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, 'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका की सुनवाई टली

अन्य प्रमुख खबरें