Happy Birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त और सहकर्मी उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान और भूमि पेडनेकर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सोनम ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने हमेशा खुलकर अपनी बात रखी है। एक बार उन्होंने छेड़छाड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आम लड़कियों की तरह बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें बचपन में घिनौनी हरकतों का सामना करना पड़ा। सोनम भी उनमें से एक हैं। कई साल पहले सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने साथ टीनएज में हुई गंदी हरकत का हैरान कर देने वाला खुलासा किया था।
सोनम कपूर ने बताया था कि वह 13-14 साल की रही होंगी। जब एक अनजान शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की थी, जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। सोनम कपूर ने बताया था कि एक बार वह अपनी सहेलियों के साथ गेयटी गैलेक्सी थिएटर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म देखने गई थीं। उनके साथ कई सहेलियां भी थीं। उस दिन उनकी सहेली का जन्मदिन भी था। ऐसे में वह सभी समोसे खरीदने शॉप गईं। सभी लड़कियां एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर खड़ी थीं।
सोनम कपूर ने बताया कि तभी पीछे से एक अनजान शख्स आया और मेरे ब्रेस्ट को दबा दिया। जिसे वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ और मैं रोने लगी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दो साल तक यह बात किसी को नहीं बताई। तब सोनम ने कहा था कि वह जानती हैं कि ऐसी घटनाओं से हर दिन कई लोग गुजरते हैं।
बता दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की लड़ली हैं। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं, जो साल 2023 में रिलीज होगी। इन दिनों वह अपने बेटे वायु पर पूरा ध्यान दे रही हैं और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत