Sonam Kapoor: अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार बनीं मां, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, बयां की दिल की बात

खबर सार :-
Sonam Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी 2018 में हुई थी। अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। सोनम ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था। वहीं दूसरी बार नाना बनने पर अनिल कपूर खुशी झूम उठे।

Sonam Kapoor: अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार बनीं मां, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, बयां की दिल की बात
खबर विस्तार : -

Sonam Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के लिए रविवार का दिन बेहद खास साबित हुआ। हो भी क्यों न...क्योंकि अनिल कपूर एक बार फिर नाना जो बन गए है।  दरअसल उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं, उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा अब दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए यह खुशखबरी शेयर की। ऐसे में नाना अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी पीछे कहा रहने वाले थे। उन्होंने दूसरी बार नाना बनने की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा।

अनिल कपूर ने बयां की दिल की बात

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने लिखा, "और इसके साथ ही, मेरा दिल और भी ज़्यादा खुशी से भर गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे मेहमान। तुम्हें पहले से ही इतना सारा प्यार मिल रहा है। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो... और मुझे पता है कि तुम एक शानदार बड़े भाई बनोगे।" अनिल ने आगे कहा, "शुक्रिया, सोनम और आनंद... नाना का दिल खुशियों से भर गया है। प्यारे बच्चे, दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। तुम्हारी ज़िंदगी हमेशा प्यार और खुशी से भरी रहे।" अनिल कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, और फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें नाना बनने पर बधाई दे रहे हैं।

Sonam Kapoor ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की खुशखबरी 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, “बेहद शुक्रगुजार और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के आने की खुशखबरी सुनाते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारा परिवार और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशियों से और भी ज्यादा भर गया है। 'रांझणा' फेम एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बड़ा बेटा, वायु, अब अपने छोटे भाई को पाकर बेहद खुश है।

सोनम ने आगे लिखा, “वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत ज़्यादा उत्साहित और खुश है, और हम इस अनमोल नई ज़िंदगी के लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और प्यार से भर दिया है।” पोस्ट के आखिर में, सोनम और आनंद ने लिखा, “हम चार लोगों के परिवार के तौर पर इस खूबसूरत नई सफर की शुरुआत करने के लिए शुक्रगुजार हैं।”

सितारों ने सोनम कपूर को दी बधाई 

इस खुशी की खबर पर, सोनम को उनके परिवार और दोस्तों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। करीना कपूर ने लिखा, “बधाई हो, सोना और आनंद।” सोनम की बहन, रिया कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी ज़ाहिर की। सोनम के अंकल, संजय कपूर ने भी लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी ज़ाहिर की। इसके अलावा, दीया मिर्ज़ा और हुमा कुरैशी ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी बधाई दी।

नवंबर में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा 

बता दें कि सोनम कपूर ने पिछले नवंबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक शानदार हॉट-पिंक रंग की ड्रेस पहने नज़र आ रही थीं। कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा था...मां। 

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम-आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी व साल 2018 में शादी की थी। सोनम ने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे, वायु को जन्म दिया था। अब तीन साल बाद कपल फिर से माता-पिता बन गए हैं।
 

अन्य प्रमुख खबरें